रायपुर

पुन्नी मेला 27 को, सीएम बघेल की डुबकी का आकर्षण रहेगा
23-Nov-2023 3:59 PM
पुन्नी मेला 27 को, सीएम बघेल की डुबकी का  आकर्षण रहेगा

रायपुर, 23 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा (पुन्नी मेला) के मौके पर  27 नवंबर सोमवार को महादेवघाट में  पुण्य स्नान और मेले का आयोजन किया गया है। इसमें 2018 से सीएम भूपेश बघेल की डुबकी आकर्षण रहता है। साथ ही रायपुर सहित आसपास के गाँवों से हजारों की संख्या में  स्नान एवं  पूजा - अर्चना सहित मेला आते हैं। निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य  ए. के. हालदार , जोन क्रमांक 8 के जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, , कार्यपालन अभियन्ता जल  नर सिंग फरेन्द्र,कार्यपालन अभियन्ता विद्युत  कमलेश वर्मा को व्यवस्था करने कहा गया है। वे  महादेवघाट  में घाटों एवं पचरियों की विशेष सफाई, आवश्यकता के अनुसार पेयजल टैंकरों की ,पूरे परिसर में पर्याप्त रौशनी, आवारा मवेशियों की धरपकड़, मच्छरमार दवाईयों के छिडक़ाव, वाहनों की पार्किंग , स्नान के बाद कपड़े बदलने  अस्थाई कक्ष/ शेड की , अग्निशमन वाहन, होम गॉर्ड से समन्वय कर व्यवस्था, मेला स्थल पर प्राथमिक उपचार के लिए  सीएमएचओ  से समन्वय कर चिकित्सा दल की व्यवस्था करेंगे। 


अन्य पोस्ट