रायपुर

पढ़ाई के साथ-साथ दीया बनाने की ट्रेनिंग भी
06-Nov-2023 7:59 PM
पढ़ाई के साथ-साथ दीया बनाने की ट्रेनिंग भी

रायपुर, 6 नवंबर। दिपावाली नजदीक आते ही लोग अपने घरों को सजाने और सवारने में लग जाते हैं। दिवाली की खरीदारी करते हैं। मंहगे झालर लाइट और दियों से घरों को रौशन करते है। वहीं इस दौरान पुलिस परिवार द्वारा संचालित प्रयास सोसायटी के गरीब और अनाथ बच्चे अपनी दिवाली मनाने की तैयारियों में रहते है।

बच्चे मिटटी के दीया और आर्कषक झालर और कलाकृति बना रहे है। जिन्हे वे बाजार मे बेचकर आमदनी करते है। इन दिनों बाजार में आर्टीफिसियल लाईट और  दिए आने से मिटटी के दियों की मांग कम हो गई है। फिर भी ये बच्चे अपने प्रयास से दिपावली के लिए इन मिटटी के दीयों को बनाने सजाने में लगे है। चाक पर अपना हुनर निखारते रोहन साहू इसकी तस्वीर छत्तीसगढ़ के फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में संजोया है। प्रयास सोसायटी यहां आने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ मनोरंजन और खेलकूद में भाग लेने का भी अवसर प्रदान करती है। यहां के बच्चों को स्वरोजगार के लिए पेंटिग, मूर्तिकला और सजावटी समानों को बनाने का प्रशिक्ष भी दे रही है। प्रयास के बच्चों द्वारा इस रंग-बिरंगी कर संस्थानों में बेचा जाएगा जिससे मिले पैसे से बच्चे खुशी-खुशी अपना दिवाली मनाएंगे।

 प्रयास के संचालक महेश नेताम ने बताया कि बच्चों को समय-समय पर हमारे अधिकारियो द्वारा पढ़ाई व खेलकूद के लिए सहायता भी किया जाता है अधिकारी हर संभव मदद के लिए तैयार भी रहते हैं बच्चों को कंप्यूटर लाइब्रेरी स्मार्ट क्लास के तहत निशुल्क कोचिंग क्लासेस दिया जाता है ताकि बच्चे आगे बढ़ सके।


अन्य पोस्ट