रायपुर
चुनाव अभियान प्रबंध समिति में 13 नए सदस्य
05-Nov-2023 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव अभियान प्रबंध समिति का विस्तार करते हुए 13 नए सदस्यों को शामिल किया है।इनमें चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.राकेश गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, संयुक्त सचिव शारिक रईस खान ,पूर्व पीसीसी सचिव संजय सिंह ठाकुर प्रमुख हैं। इनके अलावा मनीष दयाल, नवीन शुक्ला, मयंक तिवारी, संपत सिंह राजपूत, सार्थक शर्मा, रितेष उप्पल, मो. जिशांत, मो. अजहर रहमान, अरसद अली को शामिल किया गया है। इनकी नियुक्ति महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैदू ने की है। ये सभी स्पीकर चरणदास महंत की अध्यक्षता में काम करेंगे। इसके पहले पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, और सचिव सुबोध हरितवाल की भी तीन सदस्यीय प्रबंध समिति बनाई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे