रायपुर
दाल, गरम मसाले, और चॉकलेट फैक्ट्री में जांच मिल
02-Nov-2023 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 नवंबर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगाव एवं रायपुर जिले में संयुक्त टीम के द्वारा मसाला, दाल, होटल आदि में औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संकलित किया गया। राजनांदगाव के मेसर्स राजेश कंफेक्शनरी से चॉकलेट के नमूने संकलित करते हुए जप्ती की कार्यवाही गई मेसर्स अमर शहीद एग्रो से गरम मसाले का नमूना लिया गया। रायपुर में मोवा स्थित दाल मिल मेसर्स संतोष दाल मिल से मसूर के दाल का नमूना लिया गया, साथ ही संयुक्त दल द्वारा एक प्रतिष्ठित होटल मेसर्स अशोका बिरयानी से नूडल का नमूना लेकर राज्य खाद्य एवम औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया जहाँ से रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे