रायपुर

रावतपुरा विवि में द्वितीय दीक्षांत समारोह कल
10-Oct-2023 8:18 PM
रावतपुरा विवि में द्वितीय दीक्षांत समारोह कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 अक्टूबर। रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षान्त समरोह का आयोजन 11 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी के सभागार- गोविंदा कल्याण मंडपम में किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुलाध्यक्ष - महामहिम राज्यपाल  सानिध्य में संपन्न होगा। दीक्षान्त समारोह का शुभारम्भ श्री विभूषित पूज्य श्री रविशंकर महाराज की पवित्र सन्निधि में कुलाध्यक्ष की अनुमति से होगा। दीक्षान्त समरोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्म भूषण डॉ. वीके सारस्वत, जवाहर लाल नेहरू विवि प्रोफेसर डीपी सिंह- पूर्व यूजीसी अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, पं. र विवि के डॉ. यूके मिश्रा, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, पद्मश्री प्रो. जे. एस. राजपूत, आदी शामिल होंगे।

श्री रावतपुरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति  हर्ष गौतम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में निजी विश्वविद्यालय के रूप में उच्च शिक्षा के क्षितिज में एक देदीव्यमान नक्षत्र के समान जाना जाता है।  विद्यार्थियों को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोएस के सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी शिक्षा के साथ साथ संस्कार और मानवता के विकास का उद्भव किया जा रहा है। भारतीय संस्कृति की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र के विकास को गति देने के लिए  रावतपुरा यूनिवर्सिटी निरंतर प्रयासरत है।  यूनिवर्सिटी में विभिन्न विधाओं में 118 पाठ्यक्रम संचालित है।

इसके साथ यूनिवर्सिटी ने वर्तमान सत्र 2023-24 सत्र से फार्मास्यूटिक्स और फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री जैसी दो विशेष शाखाओं के लिए मास्टर इन फार्मेसी में नए कार्यक्रम भी प्राम्भ किये गए है जिसके साथ साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग एवं होम बेस्ड पेशेंट केयर प्रारंभ किया है। 


अन्य पोस्ट