रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई। स्कूल बस में अटेंडर न रखने की वजह से एक बड़ी घटना हो गई। दो छात्रों के बीच बस में सीट के लेकर दो छात्रों में जमकर मारपीट हो गई।इसमे एक को आठ टांके लगे।
राजधानी के केपीएस स्कूल का है। स्कूल के दो छात्रों मुकुट नगर निवासी आदित्य खारी और सुंदर नगर निवासी संभव जैन के बीच बस में बैठने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, संभव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आदित्य पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे आदित्य बुरी तरह घायल हो गया है। उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। डाक्टर ने चोट पर आठ टांके लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य खरी और संभव जैन केपीएस स्कूल में पढ़ते हैं। संभव 12 वीं पढ़ता है। रोज की तरह 11 का छात्र आदित्य आज भी स्कूल गया। वहां दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। लौटते समय फिर से बस में संभव उसे अपशब्द कहने लगा जिसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि, बात मारपीट पर आ गई। संभव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आदित्य के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आदित्य ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। संभव विवाद के बाद बूढ़ातालाब के पास उतर गया, और अपने चार-पांच साथियों के साथ बस का पीछा करते हुए आदित्य को घर तक पहुंचाया। आदित्य जैसे ही बस से उतरा उन लोगों ने डंडे से पिटाई कर दी। मामले की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करा दी गई है।
अभी बीते अप्रैल में ही इसी स्कूल के एक वैन से नर्सरी सी एक बच्ची रोड पर गिर गई थी। और आज इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की पोल खोल दी है । पुलिस प्रशासन ने शहर के हर स्कूल को अपनी बसों में स्कूल की ओर से एक अटेंडर नियुक्त करने कहा था। लेकिन अटेंडर के बजाए कंडक्टर के भरोसे छोड़ दिया गया है।
बस से आवाजाही सस्पेंड है संभव की
सूत्रों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने कुछ महीने पहले ही संभव और उसके भाई के बस से आने जाने की सुविधा सस्पेंड कर दिया था । उस वक्त इन लोगों ने एक छात्रा केे बाल (चोटी) बस में ही जला देने की शिकायत मिली थी। उसके बाद संभव की मां ने स्कूल जाकर उसकी बस की सुविधा बहाल कराई।


