रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों को धान बेचने के लिए अब एक नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसमें धान बेचने के लिए टोकन ऑनलाइन लेना पड़ेगा। सोसाइटी में सीधे धान बेचने के लिए जाने से धान विक्रय नहीं होगा। आप पार्टी नेता विजय कुमार झा ने कहा है सरकार लगातार अन्नदाता को परेशान कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले लोग मोबाइल ऑनलाइन की ज्यादा तकनीकी ज्ञान नहीं रखते इसके कारण उन्हें अब धान बेचने में संघर्ष करना पड़ेगा। धान की बीमा राशि की घोषणा राज्य सरकार ने आज तक नहीं की है। सभी धान दो बार पानी गिरने से डूब कर काले हो गए हैं। धान का उत्पादन भी कम होगा। कुल मिलाकर प्रदेश का किसान अन्नदाता कहलाता था उसे अब काष्ट दाता बना दिए हैं। सब तरफ से कष्ट हो रहा है। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी मुकेश अहलावत, सह प्रभारी सौरभ झा, कोमल हुपेडी, देवलाल नरेटी, सूरज उपाध्याय अभिषेक मिश्रा प्रियंका शुक्ला जसवीर सिंह, परमानंद जांगड़े,सागर क्षीर सागर नंदन सिंह आदि ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तत्काल सीधे सोसाइटी में टोकन देखा धान खरीदने की व्यवस्था की जाए तथा फसल क्षतिपूर्ति राशि का भी भुगतान तत्काल किया जाए।