रायपुर

भाई को बीड़ी पीने से मना किया, साथी ने चाकू मारा, गिरफ्तार
06-Jul-2023 3:26 PM
भाई को बीड़ी पीने से मना किया, साथी ने चाकू मारा, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जुलाई।
राजधानी में मामूली बात पर चाकूबाजी हो गई। सैय्यद तनवीर के दोस्त ने बड़े भाई को चाकू मारा। भाई को बिड़ी पीने से मना किया तो पास खड़े उसके साथी ने जबरन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से मारा गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक सैय्यद मोह. रजा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नयापारा मस्जिद के पास रहता है। और  रेड क्लिप लाईफ डाईग्नोस्टीक में काम करता है। जो 4 जुलाई को रात करीब 9.25 बजे इंडोर स्टैडियम के पास उसका छोटा भाई सैय्यद तनवीर बीड़ी पी रहा था जिसे देखकर अपने भाई मना करने लगा।  जिस पर वहीं खड़े अंशुल अवधिया वहां आ गया। और तुम कौन होते हो उसे मना करने वाले, तू बड़ा दादा बनता है कहकर गाली गलौच करने लगा। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे चाकू से मारकर वहां से फरार हो गया। जिस पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 324  25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 


अन्य पोस्ट