रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जुलाई। दो कारीगरों ने एक ही ज्वेलर्स से 150ग्राम से अधिक का सोना लेकर फरार हो गए । यह बीते एक से चार महीने के दौरान लेकर फरार हुए।कोतवाली पुलिस दोनों की पतासाजी कर रही है। मामले को धारा 406 के तहत दर्ज किया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ज्वेलर रविंद्र नाथ ढोलाई (41) की कांकेर बाड़ा बूढ़ापारा में दुकान है। रविंद्र से गणेश अधिकारी ने बीते 14 अप्रेल से 4 जुलाई के बीच जेवर बनाने 55 ग्राम सोना ले गया। इसकी कीमत 3.50 लाख है। गणेश ने मंगलवार तक डिजाइन किए जेवर लाकर नहीं दिया। इसी तरह से बीते 6 जून से 4 जुलाई के बीच कमल मोहंती ने भी रविंद्र से जेवर बनाने 98.920 ग्राम कीमत 6 लाख लेकर गया। कमल ने मकान बनाने के लिए5.47 लाख रुपए रविंद्र से उधार भी लिया। उसने भी जेवर बनाकर नहीं दिया । रविंद्र ने इसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।