रायपुर
बिना सरकारी संरक्षण के सट्टेबाजी नहीं हो सकती- मूणत
03-Jul-2023 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जुलाई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि जांच के दौरान महादेव सट्टे का जैकपॉट हाथ लगने और उसमें हुए बड़े खुलासे के बाद प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर दाँव पर लग गई है। श्री मूणत ने कहा कि रायपुर, बिलासपुर में महादेव व अन्य ऑनलाइन सट्टे के बड़े चैनल की धरपकड़ और जांच व पूछताछ में हुए खुलासों से यह आईने की तरह साफ हो गया है कि तमाम असामाजिक, आपराधिक और अवांछनीय तत्वों की काली कमाई व गोरखधंधे को प्रदेश सरकार का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसके एवज में कमीशनखोरी की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


