रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ ने रविवार को वृंदावन हॉल में डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों पद्मश्री डॉ ए टी दाबके, सर्जन डॉ.पी एल यदु एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ (श्रीमती) फिरोज खान का मोमेंटो से सम्मान किया । उन्हें अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर यादव महासचिव निरंजन सिंह यादव और उपाध्यक्ष सुश्री शोभा यादव ने सम्मानित किया। तत्पश्चात तीनों मुख्य अतिथियों ने प्रदेश के यादव समाज के 22 होनहार डॉक्टर्स स्मृति चिन्ह से सम्मानित हुए ।
डॉक्टर दाबके ने कहा की वर्तमान में नित प्रतिदिन होने वाली नई बीमारियों, सोशल मीडिया में ट्रेंड होने वाले भ्रामक समाचारों तथा मरीजों की शीघ्र स्वस्थ होने की व्यग्रता ने चिकित्सा जगत के लिए नई चुनौती खड़ी की है। फिर भी कोरोना के विनाशकारी संकटकाल में डॉक्टर्स ने अभूतपूर्व धैर्य, संयम, साहस और समर्पण का परिचय दिया। डॉक्टर पी एल यदु तथा डॉ (श्रीमती) फिरोज खान ने अपने दीर्घ चिकित्सकीय कार्यकाल के खट्टे मीठे रोचक संस्मरण साझा किए तथा डॉक्टर्स को ईश्वरीय प्रतिरूप बताया।
समारोह के प्रारंभ में सांस्कृतिक सचिव स्वीटी जीवन ठेठवार एवं श्रीमती स्मिता रजनीश यादव ने चंदन रोली लगा, पटका पहना सभी अतिथि डॉक्टरों का अभिनंदन किया। तत्पश्चात प्रयासम की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अरुणा श्रीकांत यादव ने बारी-बारी से सभी डॉक्टर्स का जीवन परिचय दिया।