रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 जून। संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर ने पहला ज़ोनल स्तरीय बाल संत समागम का आयोजन किया। बिलासपुर से आये संत श्याम सुंदरजी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। तेलीबांधा स्थित सिंधी धर्म शाला में हज़ारों की संख्या में उपस्थित निरंकारी भक्तों को निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन संदेश देते हुए फऱमाया की पहले गर्भवती महिलाए ऋषियों की भक्तों की बाते सुनती थी जिसका असर शिशु पर होता था और जन्म के बाद घर के बड़े बूढ़ों के द्वारा संतों की वीरों की गाथाएँ सुनाई जाती थी इसलिए बच्चे संस्कारी हुआ करते थे किंतु आज के समय में माँ मोबाइल का उपयोग करती है तो जन्म के बाद बच्चा भी दूध तभी पीता जब उसको मोबाइल दिया जाता है।
मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया कि नृत्य एवं लघु नाटिकाओं द्वारा बच्चों ने आध्यात्मिकता का संदेश दिया ।रायपुर के ज़ोनल इंचार्ज गुरुबख्श सिंह ने कहा की बचपन में मिली सिखलाई से चरित्र का निर्माण होता है। और यही बच्चे बड़े होकर एक सुंदर युग का निर्माण करने में सहायक हो सकते है इसलिए बच्चों को सत्संग से जोडऩा जरूरी है। उन्हें अच्छे संस्कार देना ज़रूरी है । हर माता पिता का फर्ज है की वो अपने बच्चों को संस्कारी बनाये।