रायपुर
धरना स्थल बुढ़ापारा में
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26फरवरी। रसोइया महासंघ के बैनर तले अपनी लंबित मांगों को लकर एक बार फिर धरने पर होंगी। 28 फरवरी को अपने-अपने जिला से पदयात्रा कर रायपुर पहुंच कर 3 मार्च 2023 को धरना स्थल बुढापारा में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशभर से हजारों रससोइया संघ कर्मचारी एकजुट होकर धरना स्थल से विधानसभा घेराव के लिए जाएंगे।
संघ अध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (मिड-डे मील ) के 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित 45610 शालाओं में अध्ययनरत 2993170 के लिए 87026 रसोइया भोजन बनाने के लिए नियुक्त किया गया था। जिसमें रसोइया एवं रसोइया सह सहायिका का मानदेय वर्तमान में 1500 रूपए प्रतिमाह है। जो केवल वित्तीय वर्ष में 10 माह के लिए ही देय होता है। सरकार के जनघोषणा पत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्कुल के अन्य कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन देने का वादा किया था। मानदेय में बढ़ोतरी के लिए संघ ने पहले भी सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया था। जिसका कोई सकारात्मक पहल नहीं किया गया। जिससे रसोइया संघ में आक्रोश है। पुन: सरकार का अपने किये वादे को याद दिलाने अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन करने मजबूर है। इस आन्दोलन में प्रदेश के समस्त रसोइया सम्मिलित होंगे।


