रायपुर

कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर में 90% झुलस चुके दो को मिला नया जीवन
19-Nov-2025 8:44 PM
कालड़ा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर में 90% झुलस चुके दो को मिला नया जीवन

रायपुर, 19 नवंबर। पचपेढी नाका स्थित कालडा प्लास्टिक कॉस्मेटिक सर्जरी एवं बर्न सेंटर में 90 प्रतिशत झुलसी युवती और 32 वर्षीय युवक को अस्पताल में नई जिंदगी मिली। कॉस्मेटिक व रिकन्स्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा ने बताया कि नेहा राय दास, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) की रहने वाली युवती का शरीर स्टोव से बुरी तरह झुलस गया था। जिसे  उसके परिजनों ने अस्पताल में लाए। जब वह अस्पताल आई तो उसकी स्थिति गंभीर थी। गाँव में सही इलाज नहीं मिल पाने से उसके हाथों और पैरों में खिचाव हो गया था। कंधा चिपक गया था, गर्दन छाती से लगकर चिपक गई थी। इसी बीच उसे अस्पताल में लाया गया। जहां पर संस्था की मदद से उसका नि:शुल्क इलाज किया गया।

डाक्टर सुनील कालड़ा ने बताया कि ऐसा ही एक और मामला मंदिर हसौद से आया। जिसमें 31 वर्षीय युवक का काम करते समय शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गया। सिर से पैर तक लगभग 65-75 प्रतिशत शरीर पर गहरा जला हुआ था। 25 अक्टूबर को उन्हें तत्काल कालडा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती किया गया। करंट लगने के कारण गंभीर मरीज को जलन और हालत बहुत नाजुक थी। उसे  सुपर बर्न आई सी. यु. उपचार के दौरान मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट एनआईवी वेंटिलेशन ब्रॉड स्पेक्ट्रम एंटीबायोटिक स्पेशल बर्न ड्रेसिंग डीब्राइडमॅट प्रक्रिया स्किन डोनेशन व आर्टिफिशियल स्किन ग्राफ्टिंग जैसी उन्नत तकनीकों की आवश्यकता पड़ी। इन सभी प्रयासों से मरीज की जान बचाई जा सकी। डेढ महीने उपचार के बाद वर्तमान मरीज पूरी तरह ठीक हो चुका है।


अन्य पोस्ट