रायपुर
रायपुर, 9 जनवरी। निरंकारी माता सुदीक्षा का पावन संदेश लेकर उत्तर प्रदेश के बांदा शहर से आए डॉक्टर दर्शन सिंह ने कल शाम संत निरंकारी सत्संग भवन में अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आत्मा का नाता प्रभु से जुडऩे परही भक्ति परवान होती है। मानव जनम का उद्देश्य प्रभु की पहचान करने के लिए मिला है किन्तु आज मानव सामरिक कार्य करने में पदार्थ का करने में ही अपना अनमोल जीवन नष्ट कर रहा है। जो साथ जाने वाला है उस ओर से अनभिज्ञ है। निरंकारी मिशन पहले निराकार प्रभु की पहचान पिर उसके बाद एक निराकार प्रभु की भक्ति करने का संदेश देता है।
मिशन का नारा भी एक को जानो एक को मानो एक हो जाओ।
रायपुर बांच के जोनल इंचार्ज गुरुबक्श सिंह कालरा ने आए हुए सभी का धन्यवाद किया सत्संग में 1800 से ज्यादा श्रद्धालू मौजूद थे। यह जानकारी संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी दी।


