रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 जनवरी। उत्तरी छत्तीसगढ़ की तरह राजधानी और दुर्ग मेंभी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसे देखते हुए 11 अन्य जिलों की तरह रायपुर और दुर्ग में भी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। अब सुबह की पाली 8 बजे और दूसरी पाली 12.30 बजे से शुरू होगी। एक पाली वाले स्कूल 10 से 4 बजे तक होंगे। यह आदेश आज से आगामी आदेश तक लागू रहेगा। रायपुर का यह आदेश केवल सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान रात में 2 डिग्री तक पहुंच गया है।उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ के कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा, रायपुर,दुर्ग में मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों मे घना कोहरा पडऩे की संभावना जताई गई है।
प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है । इसके कारण प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान ने गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है, अत: न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 10 जनवरी तक यह स्थिति संभावित है। प्रदेश में कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, कवर्धा, दुर्ग तथा इससे लगे जिलों में एक दो पैकेट में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के कुछ पैकेट में विरल कोहरा प्रात:काल में बन सकता है ।
निजी स्कूलों के बच्चों को ठंड नहीं लगती...!
डीईओ का यह आदेश बड़ा ही हास्यास्पद और भेदभावपूर्ण है। आदेश से स्पष्ट है कि समय का बदलाव केवल सरकारी स्कूलों के लिए है। निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों को ठंड नहीं लगती। छोटे बच्चों की अधिकांश कक्षाएं सुबह ही लगती है। ऐसे में यही कहा जाएगा कि वे रूम हीटर में पढ़ाई करते हैं। राजधानी में सैकड़ों निजी स्कूल हैं। जिनमें से अधिकांश सीजी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। उन पर सारा नियंत्रण डीईओ का होता है। उसके बाद भी ऐसा अपूर्ण आदेश समझ से परे है।


