रायपुर

जल संसाधन रायपुर में नयमितीकरण का खेला
08-Jan-2023 3:09 PM
जल संसाधन रायपुर में नयमितीकरण का खेला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 जनवरी। 
राज्य सरकार  नियमितीकरण को लेकर  भले अभी  टाल मटोल कर रही हो लेकिन जल संसाधन विभाग में कर्मचारियों को नियमित करने का खेला शुरू हो गया है।
मुख्य अभियंता  महानदी परियोजना, अधीक्षण अभियंता महानदी मंडल रायपुर, विभाग के कार्यपालन अभियंता, और अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नियमितीकरण के लिए दो नेताओं में खींचतान देखी-सुनी जा रही है।मुख्य अभियंता के अधीन सैकड़ों प्लेसमेंट कर्मचारियों को पिछले दरवाजे से नियुक्तियां प्रदान की गई है। ये नियुक्तियां विभागीय कर्मचारी नेताओं व कद्दावर कर्मचारियों के रिश्तेदारों की  कराई गई हैं।

सूत्रों के अनुसार जहां चार की जरुरत है वह 14 नियुक्त किए गए हैं। इस  पर मुख्य अभियंता ने पूर्व में आपत्ति की थी।अब वे  सेवानिवृत्ति के पूर्व मौन धारण किए हुए है। इनमें एक कर्मचारी के बेटा, बहू, भाई रिश्तेदार, एक परिवार के 4-5 कंप्यूटर ऑपरेटर, सेवानिवृत्त वाहन चालक के दो रिश्तेदार को भर्ती किया गया है। इसमें  अल्पसंख्यक वर्ग के नेता के परिवार की  4-5 महिलाएं,एक  मुख्य लिपिक की दो बेटियां, एक अध्यक्ष के दो सामाजिक कर्मचारी, एक प्रांतीय नेता का पुत्र, सेवानिवृत्त वाहन चालक के दो बेटे, एक महिला वरिष्ठ लिपिक की बहू, जैसे रिश्तेदारों को प्लेसमेंट में बैक डोर से नियुक्ति दी गई है । इन नियुक्तियों पर जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे  ने भी  नाराजगी जताई थी।

प्रत्येक कार्यालय में  इस तरह की नियुक्ति पर नजऱ रख वित्तीय नियंत्रण के लिए कोष - लेखा सेवा के  अधिकारियों को  पदस्थ किया जाता है।  लेकिन इस लंबे चौड़े घोटाले में वित्त अधिकारी की भूमिका भी इसलिए संदेहास्पद है क्योंकि वह ऐसे गड़बड़ी पर कोई नियंत्रण नहीं कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट