रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 जनवरी। राजधानी में साइबर अपराधों का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। लोग आए दिन आनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंकिंग,और शॉपिंग कर साइबर ठगों का शिकार हो रहे है। पुलिस के मुकाबले साइबर ठगों का नेटवर्क मजबूत। ठग लोगों को अपना शिकार बनाकर आसानी से उनके खातों से पैसा निकाल रफूचक्कर हो जाते है। शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मूड पर हप्तों महीनों तक ठगों की तलाश करती रहती। इधर ठग किसी और को अपना शिकार बना लेती है।
इधर मौदहापारा इलाके में एक शक्स से आनलाइन ठगी हो गई। ठगों ने आनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर लाखों रूपए को धोखे से निकाल लिए। जोरापारा निवासी श्याम प्रसाद ने थाना में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 दिसंबर को उसने फोन पे से अपनी पत्नी को 300 रूपए आनलाइन भेजे थे। खाते से पैसा कटने के बाद भी उसकी पत्नी के खाते में जमा नहीं हुए।
इस पर श्याम प्रसाद ने जानकारी लेने फोन पे का कस्टमर केयर नम्बर गुगल में सर्च किया। जिसमें बताए गए नम्बर 9518724212 पर फोन लगाया। और अपनी समस्या बताई। जिसके बाद आरोपी अज्ञात मोबाइल धारक ने उसे एक एॅप डाउनलोड करने लिंक भेजा। श्याम ने अपने मोबाइल में पर ऐप रजिस्ट्रेशन कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर आये ओटीपी की मांग की। जिसके बाद पत्नी के खाते में पैसा नहीं आया। आरोपी ने उसके खाते से 6 बार में 2 लाख 48659 रूपए को धोखे से निकाल लिए। श्याम प्रसाद ने थाना में ठगी होने की रिपोर्ट लिखाई।
पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक पर 420 का अपराध दर्ज किया। नम्बर और ऐप लिंक को सर्च कर आरोपी की तलाश कर रही है।


