रायपुर

राजधानी का भी तापमान गिरा, सरगुजा में शीतलहर के हालात
25-Nov-2022 4:11 PM
राजधानी का भी तापमान गिरा, सरगुजा में शीतलहर के हालात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 नवम्बर।
प्रदेश में कड़ाके की ठंड भी शुरू होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के हालात हो गए हैं, वहीं रायपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुरुवार को प्रदेश भर में सबसे ठंडा एडब्ल्यूएस कवर्धा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। सरगुजा संभाग में तो शीतलहर के हालात बने रहेंगे।
गुरुवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। सुबह और रात के साथ ही अब शाम को ठंड बढऩे लगी है। आउटर क्षेत्रों में तो लोगों को अभी से अलाव तापते देखा जा सकता है। इस वर्ष नवंबर में पडऩे वाली ठंड बीते छह वर्षों में ठंड के स्तर पर पहुंच गई है। रायपुर में 14.6 डिग्री पारा, इससे पहले वर्ष 2016 में नवंबर  में था।


अन्य पोस्ट