रायपुर

यशवंत छत्तीसगढ़ के नये प्रमुख महालेखाकार होंगे
11-Oct-2022 4:34 PM
यशवंत छत्तीसगढ़ के नये प्रमुख महालेखाकार होंगे

रायपुर, 11 अक्टूबर। भारतीय लेखा सेवा 1994 बैच  के अफसर यशवंत कुमार छत्तीसगढ़ के नये प्रमुख महालेखाकार (ऑडिट) होंगे। वे राजकोट गुजरात से स्थानांतरित किए गए हैं। कुमार,डी आर पाटिल ( 96बैच ) का स्थान लेंगे। पाटिल को तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर स्थानांतरित किया गया है। वैसे कुमार का भी राजकोट में तीन साल पूरे हो गए थे। इधर महालेखाकार भविष्य निधि विंग में भी पी. सी. मांझी भी करीब आठ माह पूर्व ही रायपुर पदस्थ किए गए हैं।


अन्य पोस्ट