रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों में आईपीएस अफसरों की पदोन्नति से पहले ,दिल्ली से अनुमति लेने कहा है। मंत्रालय ने कहा कि सेलेक् शन ग्रेड और उससे उपर के पदों पर पदोन्नतियां से पहले ,प्राथमिकता के साथ केंद्रीय गृह विभाग से एनओसी ले लीजाए। बतादे कि नवंबर- दिसंबर के माह में पदोन्नतियां होती है। इस सरकार के दौरान पद न होने पर कई राज्य एक्स कैडर के नाम पर अपने विश्वासपात्र अफसरों को पदोन्नति दे देती और कालांतर में केंद्र से अनुमति लेती है। ऐसा उपक्रम छत्तीसगढ़ में बीते कुछ वर्षों में देखा जाता रहा है। केन्द्र के इस ताजा आदेश के बाद अब संभव नहीं है। आने वाले दिनों में एसपी से डीआईजी, आईजी, और एडीजी की पदोन्नतियां होनी है। इनमें एडीजी का दो पद मुकेश गुप्ता और लांग कुमेर के रिटायर होने से रिक्त हुए हैं। इसके लिए राज्य को केन्द्र से अनुमति लेनी होगी।