रायपुर

जनता के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी आप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के आवाह्न पर लगातार हसदेव बचाओ आंदोलन में आम आदमी पार्टी ने समय समय पर प्रदर्शन और ज्ञापन देकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया है लेकिन हर बार कुछ दिन हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई रोक कर फिर शुरू कर दी है।
उन्होंने कहा हसदेव अरण्य की बदस्तूर कटाई पूरे मध्य भारत के पर्यावरण को प्रभावित करेगी जो हमारे आने वाली पीढिय़ां भुगतेगी। हम छत्तीसगढ़ के लोग शांतिपूर्ण तरीके से भूपेश सरकार से अब तक आगाह करते रहे है की हसदेव में पेड़ कटाई न हो लेकिन वे छल से सभी आम जन वासियों को वादा कर दूसरी ओर तानाशाही तरीके से लगातार जंगल कटाई करवा रहें है। भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से ही यह सब मुमकिन है और दोनो दलों के नेता घडिय़ाली आसू बहाकर छल से जंगल काट रहे है।
कोमल हुपेंडी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा की यदि पांच दिन में हसदेव में जंगल कटाई नही रुकी तो इस सप्ताह के अंत तक यदि छत्तीसगढ सरकार ने हसदेव अरण्य के जंगलों के लाखों पेड़ों को काटने का पर्यावरण विरोधी, जनविरोधी फैसला वापिस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के निवास के बाहर आमरण अनशन शुरू करेगी एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक जनांदोलन भी शुरू करेगी जो उग्र और जंगी प्रदर्शन होगा ।
भूपेश बघेल सरकार अब प्रदेश की जनता को और बहला कर हसदेव अरण्य के पेड़ नही काटवा सकती है और भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को ज्यादा छल नही पाएंगे अब सभी आदिवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत से पूरे प्रदेश में एक होकर जन साधारण एवम् पर्यावरण विद और पर्यावरण मित्र संस्थाओं के साथ मिलकर जंगी प्रदर्शन और आंदोलन करेंगे। हसदेव बचाओ आंदोलन और लड़ाई अब आर पार की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ की जनता अब किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगी और आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से ये लड़ाई जन साधारण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंत तक लड़ेगी।