रायपुर

अभनपुर, 9 अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद अभनपुर के 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल में चयन हुआ है।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 2022-23 के लिए चयनित खिलाडिय़ों में चारूलता पाल- लम्बी कूद में प्रथम स्थान, युवानी सिन्हा-पैदल चाल में प्रथम स्थान, इशारानी सिन्हा-800 मीटर में प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान। सानिया सिन्हा-400 मीटर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ज्ञात हो कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभनपुर के छात्र लगातार प्रत्येक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधि निबंध, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता या नुक्कड़ नाटक, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को भ्रमण कर देखने में भी शिक्षकों एवं छात्रों की रूचि बनी रहती है। इसके लिए आसपास के गांव का भी भ्रमण कर नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसे योजनाओं का अवलोकन करते हैं।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अभनपुर के प्राचार्य श्री वर्मा ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सफल होने पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।