रायपुर

छत्तीसगढिय़ा ऑलम्पिक वार्डों में भी
09-Oct-2022 2:58 PM
छत्तीसगढिय़ा ऑलम्पिक वार्डों में भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर।
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 6 अक्टूबर से चल रहे छत्तीसगढिय़ा ऑलम्पिक में खिलाड़ी उत्साह से भाग ले रहे हैं। अभी वार्ड स्तर में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद  जोन स्तर पर और शहर स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि छत्तीसगढिय़ा ऑलम्पिक का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से कराया जा रहा है। इस हेतु शहर के सभी 70 वार्डों में 3 - 3 राजीव युवा मितान क्लब बनाकर इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंचल के 14 पारंपरिक खेलों जैसे गिल्ली डंडा, पि_ुल, संखली, लंगड़ी दौड़ ,खो- खो, कब्बडी, रस्साकसी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़ भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लम्बी कूद को शामिल किया गया है।

14 वर्ष से कम उम्र, 14 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक और 40 वर्ष के अधिक उम्र के तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। इन खेलों के आयोजन के लिए खेल विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। सुरक्षित आयोजन तथा जरूरत पडऩे पर खेल मैदानों में दवाओं की किट रखी जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जा रही है। जोन कमिश्नरों की मॉनिटरिंग में 11अक्टूबर तक वार्डों में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जोन स्तर पर और  शहर स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिला , सम्भाग और राज्य स्तर पर इसका आयोजन होगा।
 


अन्य पोस्ट