रायपुर

17 को सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक, बाजार में आएंगे ढाई हजार करोड़
04-Oct-2022 5:47 PM
 17 को सीएम हाउस में कैबिनेट की बैठक, बाजार में आएंगे ढाई हजार करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अक्टूबर। सीएम भूपेश बघेल ने 17 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक सीएम हाउस में 11.30 से होगी। बैठक में किसान न्याय योजना के हितग्राहियों को 1700 करोड़ रुपए राशि का भुगतान आनलाइन होगा।  साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कर्मचारियों को भी लंबित डीए औपचारिक रूप से जारी किया जाएगा।  दोनों मदों में करीब ढाई हजार करोड़ रुपए बाजार में आएंगे। इससे पहले सीएम 8-9 अक्टूबर को कलेक्टर कांफ्रेंस ले रहे हैं। उसमें मिले फीडबैक के मुताबिक जिला प्रभारी मंत्रियों से विकास कार्यों को लेकर कुछ निर्देश दे सकते हैं।


अन्य पोस्ट