रायपुर

दो दिन में 63 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों की पट्टी, लैपटॉप, चैक बुक, पासबुक और 39 मोबाइल जब्त
21-Sep-2022 7:41 PM
दो दिन में 63 सटोरिए गिरफ्तार, लाखों की पट्टी, लैपटॉप, चैक बुक, पासबुक और 39 मोबाइल जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 सितंबर। सोमवार और आज दो दिन में पुलिस ने शहर में सट्टे के खिलाफ अभियान चला कर 63 सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनसे 1.83 लाख रुपए से अधिक की रकम बरामद किया। आज 12 लोग गिरफ्तार किए गए।मंगलवार को  एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने  ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सट्टा संचालन करने वाले  12 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 30,780/- रूपये, दो मोबाईल फोन सट्टा-पट्टी जप्त किया। इससे पहले सोमवार को 51 सटोरियों से  1.15 लाख रूपए नगद और 7  लैपटॉप, 39 मोबाईल फोन, चेक बुक, पासबुक, एटीएम लेजर कैश तथा करोड़ों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया गया।

आज गिरफ्तार सटोरियों में मनीष निषाद उम्र 33 साल और बैतल साहू उम्र 36 साल दोनों निवासी बड़ा अशोकनगर गुढिय़ारी, सूरज राजपूत उम्र 27 साल निवासी कबीर नगर शिव मन्दिर के पास गुढिय़ारी,लच्छू उर्फ लक्ष्मी नारायण यादव  उम्र 48 साल निवासी श्रीनगर शिव मन्दिर के पास गुढिय़ारी, बुधु राम यादव उम्र 60 साल निवासी कलिंग नगर गुढिय़ारी ,रुपेश राव  उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गली नंबर 05 गुढिय़ारी,टीपू सुल्तान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर गुढिय़ारी,गुलाब नायक उम्र 30 साल निवासी विद्यानगर बैरन बाजार कोतवाली, मोहसिन मेमन  उम्र 21 साल और , मोह. नदीम उम्र 21 साल  दोनों निवासी त्रिमूर्ति नगर देवेन्द्र नगर ,आकाश बैरागी उम्र 25 साल निवासी पंडरी, विनोद रजाक  उम्र 32 साल निवासी पंडरी रायपुर।


अन्य पोस्ट