रायपुर

किसानों ने लिया 5292 करोड़ से अधिक का कर्ज
16-Sep-2022 2:25 PM
किसानों ने लिया 5292 करोड़ से अधिक का कर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर।
खरीफ सीजन —22 के लिए 55800 करोड़ रूपए कृषि ऋण के लक्ष्य के विरूद्ध आज तक में 5 हजार 292 करोड़ 82 लाख रूपए का ऋण किसानों को दिया जा चुका है।जो कि निर्धारित लक्ष्य का 91.25 प्रतिशत है। गत वर्ष इसी अवधि में राज्य के किसानों को 4 हजार 486 करोड़ 59 लाख रूपए का ऋण प्रदाय किया गया था।

गौरतलब है कि खरीफ वर्ष 2021 में किसानों को 4 हजार 747 करोड़ 77 लाख रूपए का कृषि ऋण प्रदाय किया गया था। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों को वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट खाद भी कृषि ऋण के रूप में उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सहकारी समितियों में की गई है। अब तक किसानों ने 6 लाख 16 हजार 871 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उठाव कृषि ऋण के रूप में किया है, जिसकी कुल कीमत 61 करोड़ 68 लाख रूपए से अधिक है।


अन्य पोस्ट