रायपुर

अब भारी बारिश बस्तर नहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में
14-Sep-2022 6:30 PM
अब भारी बारिश बस्तर नहीं उत्तर छत्तीसगढ़ में

रायपुर, 14 सितंबर। प्रदेश में भारी वर्षा का क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन देखा जा रहा है। अब तक बस्तर संभाग में भारी बारिश होती रही है। कल बुधवार से इसके  उत्तर छत्तीसगढ़  में रहने की संभावना है। यह बदलाव मानसून द्रोणिका के कारण होना बताया गया है। वेदर बुलेटिन के मुताबिक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र मध्य प्रदेश के मध्य भाग में स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, निम्न दाब के केंद्र, पेंड्रा रोड, जमशेदपुर, दीघा, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर- पश्चिम अरब सागर से उत्तर बांग्लादेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इससे प्रदेश में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।


अन्य पोस्ट