रायपुर
सीएम कल त्रिवेंद्रम जा रहे, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे
14-Sep-2022 3:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल कल बुधवार को केरल के त्रिवेंद्रम और कोवलल्म के प्रवास पर रहेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कल कोवलल्म से आगे बढ़ेगी। कोल्लम , त्रिवेंद्रम से 55-60 किमी दूर है। सीएम बघेल की वापसी का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा भी 16-17 को यात्रा में शामिल हो सकती है। प्रियंका कल दिल्ली लौट रही हैं। इससे पहले श्री पेरंबदूर में यात्रा के शुरूआत के समय भी बघेल मौजूद थे। उन्होंने दो दिनों तक राहुल के साथ पैदल यात्रा भी की। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत आधा दर्जन से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे