रायपुर

छत्तीसगढ़ को एड्स मुक्त करने युवाओं की अहम भूमिका
12-Sep-2022 6:50 PM
छत्तीसगढ़ को एड्स मुक्त करने युवाओं की अहम भूमिका

जागरूकता रैली में शामिल हुए विधायक उपाध्याय

रायपुर, 12 सितंबर। नेहरू युवा केंद्र संगठन रायपुर, छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उदेश्य आमजन में AIDS की रोकथाम के लिए युवाओ के माध्यम से आमजन की जागरूकता बढ़ाना था।

यह रैली का कलेक्टर चौराहे से शुरू होते हुए तेलीबांधा से होकर मरीन ड्राइव पर समाप्त हुई। रैली में मुख्य अथिति रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय थे। उन्होंने युवाओं के साथ साइकिल रैली में भाग लिया एवं युवाओं को जन जागरूकता अभियान में जुडऩे के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने युवाओ मार्गदर्शन देते हुए कहा की जब तक युवा जागरूक नहीं होगा तब तक समाज जागरूक नहीं हो पायेगा इसलिए युवाओं का जागरूक होना अतिमहत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में हॉकी की अंतराष्ट्रीय खिलाडी नीता डुमरे भी उपस्थित थी। अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, दुर्गा कॉलेज के प्राध्यापक सुनीता चंसोरिया भी उपस्थित रही, उन्होंने युवओं को समाज में अपनी भूमिका सच्चे मन और निष्ठां से निर्वाह करने के लिए कहा। कार्यक्रम में छग राज्य एड्स नियंत्रण समिति से सहायक संचालक नीतू मांडवी व् रमा पटेल, नेहरू युवा केंद्र संगठन से रामसुचित मिश्रा व् संदीप सैनी, रोहित व् दुर्गा महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, महंत कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, छत्तीसगढ़ कॉलेज, छत्रपति शिवाजी स्कूल, जेआर दानी स्कूल, प्यारे लाल यादव हिंदू हाई स्कूल, जेएन पांडे स्कूल, संस्कृत कॉलेज व् साइकिल क्लब के राइडर्स योगेश यदु, स्कूल के टीचर्स भी उपस्थित रहे, रत्ना पांडे समाज सेविका व् राष्ट्रीय सेवा योजना व अन्य स्वयंसेवकों के साथ 150 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।


अन्य पोस्ट