रायपुर

कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस-नेशनल डिफेन्स एकाडमी की परीक्षा 4 को
03-Sep-2022 6:25 PM
कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस-नेशनल डिफेन्स एकाडमी की परीक्षा 4 को

रायपुर, 3 सितंबर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस (द्यद्य) और (द्य) 2022 की परीक्षा 4 सितम्बर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।  प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित (05) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी।

इसी तरह नेशनल डिफेन्स एकाडमी एण्ड नेवल एकाडमी परीक्षा (द्यद्य) 2022 परीक्षा 4 सितम्बर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित (12) परीक्षा केन्द्रों में संचालित की जाएगी। उक्त परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर सुश्री रूचि शर्मा को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर नियुक्त किया गया।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।


अन्य पोस्ट