रायपुर

निगम के एस ई संतोष पाण्डेय रिटायर, सम्मान के साथ विदाई
03-Sep-2022 6:25 PM
निगम के एस ई संतोष पाण्डेय रिटायर, सम्मान के साथ विदाई

रायपुर, 3 सितंबर। नगर  निगम के अधीक्षण अभियन्ता एवं  जोन 9 के कमिश्नर संतोष पाण्डेय सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने विदाई दी। उन्हें  रामायण, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इन्हें रिटायरमेंट से पहले पिछले दिनों पदोन्नत किया गया। वहीं निगम प्रशासन ने उनकी संविदा नियुक्ति का प्रस्ताव विभागीय मंत्री शिव डहरिया और सचिव को भेजा है। सम्मान समारोह में  संतोष पाण्डेय ने अपने संस्मरण सुनाए। अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, अरविन्द शर्मा, निगम सचिव  डॉक्टर आरके डोंगरे, मुख्य अभियन्ता आरके चौबे, स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय, अधीक्षण अभियन्ता राकेश गुप्ता, विनोद देवांगन, राजेश शर्मा, नगर निवेशक बीआर अग्रवाल,जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय, विनय मिश्रा, एनआर चन्द्राकर, अरुण ध्रुव,दिनेश कोसरिया, कार्यपालन अभियन्ता केके शर्मा, हरेन्द्र कुमार आशीष शुक्ला, अंशुल शर्मा, उप अभियन्ता अबरार खान, जोन स्वच्छता निरीक्षक महेंद्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी सहित सभी कर्मचारियों ने उनके सुदीर्घ, स्वस्थ, सुखी, समृद्ध जीवन की कामना की।


अन्य पोस्ट