रायपुर

ट्रेन रद्द क्या करें? सीएम ने कहा-ताली और थाली बजाएं
30-Aug-2022 8:09 PM
ट्रेन रद्द क्या करें? सीएम ने कहा-ताली और थाली बजाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 अगस्त। त्योहारी दिनों में रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 56 टे्रेने रद्द कर दी है। इस पर सीएम बघेल ने केन्द्र सरकार पर तंज कसा है। अपने फेसबुक पोस्ट में सीएम ने कहा जनता पूछ रही है क्या करें? क्या करें? जिसमें यह अत्याचार रूक जाए। ताली-थाली बजाएं, मोमबत्ती जलाएं। उल्लेखनीय है कि कोरोना की पहली लहर के समय पीएम मोदी ने सारे देश में ताली-थाली और मोमबत्ती जलवाया था।


अन्य पोस्ट