रायपुर
बोरिया में देवी अहिल्या माता चौक का लोकार्पण
30-Aug-2022 7:59 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अगस्त। बोरिया खुर्द में गत दिनों पोला पर्व पर एक चौराहा का नाम शिवभक्त महारानी अहिल्या देवी होलकर के नाम पर रखा गया। क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रहास निर्मलकर द्वारा तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलित कर लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में श्री निर्मलकर ने देवी अहिल्या माता को स्मरण करते हुए कहा कि माता अहिल्या राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव व योग्यता का सम्मान है। इस अवसर पर डीपी पटेल व साहित्यकार गोविंद धनगर ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मां बगदई गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष हेमंत साहू, उपाध्यक्ष निलेश ध्रुव, कोषाध्यक्ष आकाश धनगर, कौशल साहू, सूरज साहू, श्यामदेव गिरी, गौतम, दयाराम धनगर, कृपाराम धनगर, सत्यभामा धनगर, मनीषा साहू, प्रियंका धनगर, रवि गंजीर, ममता धनगर, संतोष निर्मलकर, जयेश गिरी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे