रायपुर
तिजहरिन संध्या में एबीएस की महिलाएं छाई रहीं
29-Aug-2022 6:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। घासीदास संग्रहालय परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर रविवार शाम तीजा पर महिलाओं का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम तिजहरिन आयोजित किया गया। इसमें सभी समाज की महिलाओं ने एकल, सामूहिक नृत्य,गायन, ड्रामा पेश किया। इसमें आंध्रा ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला विंग की प्रमुख श्रीमती भवानी के संयोजन में सामूहिक नृत्य पेश किया जिसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसमें कृष्णवेणी, सोम्या,पिल्लै और लता साई, भार्गवी ने प्रस्तुत किया था। इसकी परिकल्पना जैक, भवानी, स्वामी सिरिशा? एवं पल्लवी की थी।
इसी तरह से एकल गायन में एन उषा ने लताजी का गाया नैनों में बदरा छाए,, डी. लता ने गजल प्रस्तुत किया। गीत, संगीत में भी समाज की महिलाओं ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे