रायपुर

प्रकृति संरक्षण के लिए कारगर प्रबंध करने जिम्मेदारी संसदीय संस्थाओं की-महंत
25-Aug-2022 6:39 PM
प्रकृति संरक्षण के लिए कारगर प्रबंध करने जिम्मेदारी संसदीय संस्थाओं की-महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अगस्त। हैलिफैक्स (कनाडा) में आयोजित 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने ‘जलवायु अपातकाल संसदीय संस्थाओं की जवाबदेही’ विषय पर आयोजित एक कार्यशाला में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। यह सम्मेलन 20 से 26 अगस्त तक आयोजित किया गया है।  सम्मेलन का उद्घाटन 23 अगस्त को हैलिफैक्स (कनाडा) के कन्वेशन सेंटर में हुआ। सम्मेलन में विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी सम्मिलित हुए।

कनाडा में चल रहे राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि-वैश्विक स्तर पर वर्तमान में जलवायु परिवर्तन की जो स्थितियॉ निर्मित हुई हैं वह अत्यंत चिंताजनक है। जिन देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था है वहां संसद का यह दायित्व बनता है एवं प्रकृति संरक्षण के लिए व्यापक कारगर प्रबंध करें । विधायी निकायों को भी प्रकृति-जलवायु संरक्षण को ध्यान रखते हुए ऐसे नियमों का सृजन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फसल की पैदावार के लिए किसानों द्वारा उपयोग किया जाने वाला कीटनाशक भूमि की उर्वरता को कम कर रहा है। जल प्रदूषण और जल संरक्षण पर हमें अत्यधिक गंभीर होने की आवश्यकता हैं। डॉ. महंत ने इस बात पर जोर दिया कि- हम सब अपने तमाम प्रयासों से ही जलवायु परिवर्तन के इस संकट में मानव जाति को बचा सकते है।


अन्य पोस्ट