रायपुर

छत्तीसगढ़ में डबल इंजन का नया मॉडल भी फेल हुआ - विकास
25-Aug-2022 6:37 PM
छत्तीसगढ़ में डबल इंजन का नया मॉडल भी फेल हुआ - विकास

रायपुर, 25 अगस्त। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पौने चार साल बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आन्दोलन का रास्ता अपनाये जाने को भाजपा के लिए मुद्दाविहिन व हताशा से भरा बताया है। विधायक विकास उपाध्याय ने कल भाजपा के प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी पर कई सनसनी खेज आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा इसलिए अब सफल नहीं हो सकती, क्योंकि उन्हीं के विधायक नहीं चाहते कि भाजपा सत्ता में वापसी करे। उन्होंने दावे के साथ कहा कि भाजपा के 14 में से 10 विधायक ऐसे हैं,जो कांग्रेस के निकट राजनैतिक सहयोगी हैं और इनकी इच्छा बिल्कुल भी नहीं है कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करे। यही वजह है कि ये पौने चार साल तक चुप्पी साधे बैठे रहे।


अन्य पोस्ट