रायपुर
रायपुर, 25 अगस्त। शिवसेना जिला ईकाई रायपुर ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गलत रूप से प्रस्तुत करने वाले मूर्तिकारों एवं बाजार में बेचने वालों के खिलाफ रायपुर जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष एच एन सिंह पालीवार ने बताया इससे हिंदुओ के आस्था पर ठेंस पहुंचती हैं,भगवान श्री गणेश हमारे प्रथम आराध्य देव हैं उनकी प्रतिमा विधिवत् जिस रूप में पूजा जाता है,उसी रूप में निर्मित किया जाए,और उसी रूप में प्रस्तुत किया जाए, और साथ ही
पीओपी द्वारा निर्मित मूर्तियों को ना बनाया जाए,और ना ही बेचा जाए क्योंकि इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है । ज्ञापन देने वालों में संतोष मार्कण्डेय,बल्लू जांगड़े, हिमांशु शर्मा,राहुल सोनवानी,संजय सोनकर,खिलावन साहू, सूरज गुप्ता, राजू ठाकुर, सुरेश प्रशाद तिवारी,विजेंद्र कुंभलकर, प्रफुल साहू,राजेश पाण्डेय,संजय हलदार, किशन साहू, विक्की निर्मलकर,चमन साहू अनुराग रजक आदि उपस्थित थे।