रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अगस्त। महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर शहर में 26, 27, 28 अगस्त को आयोजित होने जा रहे अखिल भारतीय महापौर परिषद के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर निगम के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। इस मौके पर सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श सूर्यकान्त राठौड़ सभी एमआईसी सदस्य , पार्षद, एल्डरमैन भी बैठक में मौजूद रहे।. महापौर ढेबर ने कहा कि सम्मेलन में सूरत के महापौर अपने वाटर प्लस शहर के बारे में बताएंगे। वहीं इंदौर की महापौर सुश्री भार्गव देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्वच्छता को लेकर जानकारी देंगी।
इस आयोजन से सभी पार्षदों को शहर एंव वार्ड में काम करने के तरीके जानने का अच्छा प्लेटफार्म मिलेगा।सूरत के महापौर बताएंगे कि किस प्रकार से वहां नगर निगम वाटर प्लस बना एंव इससे उसके राजस्व में किस प्रकार से वृद्धि हो रही है. कैसे पानी औद्योगिक क्षेत्रों को दिया जा रहा है, जो नगर निगम सूरत के लिये आय अर्जन की दृष्टि से काफी लाभप्रद रहा है। महापौर ने नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे से आयोजन के तीनों दिन मंच पर रहने का अनुरोध किया. महापौर ने कहा कि पहले दिन 26 अगस्त को संगीत का आयोजन रखा गया है एवं सभी अतिथि महापौर चन्द्रखुरी के माता कौशल्या मंदिर का दर्शन, पूजन करेंगे। ढेबर कहा कि आयोजन को सफल बनाने नगर हित में पार्षदों की समिति बनाकर दायित्व दिये जायेंगे।महापौर ने सभी पार्षदों से 28 अगस्त को राजभवन एवं मुख्यमंत्री निवास में सभी अतिथि महापौरों के सम्मान में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आयोजित हाई टी के में उपस्थित रहने का अनुरोध किया।
राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ के राज्य गीत के साथ करवाने एवं सबले बढिय़ा छत्तीसगढिय़ा का जयघोष करवाने का सुझाव दिया।
