रायपुर
रायपुर, 25 अगस्त। सीएम भूपेश बघेल ने 6 सितंबर को अपने मंत्रीमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक सीएम हाऊस के मीटिंग हॉल में होगी।
कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागीय सचिवों को सूचना भेजकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव 5 सितंबर तक मांगा है। सितंबर के पहले सप्ताह सीएम बघेल और प्रशासन का भी व्यस्त रहने वाला है। 1 सितंबर को मानपुर मोहला और तीन सितंबर को खैरागढ़ जिलों का फीता काटा जाएगा। इसके बाद 5 सितंबर को राज्य शिक्षक सम्मान समारोह और फिर 6 को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। कैबिनेट करीब एक माह पिछली बैठक मानसून सत्र से पहले हुई। इससे पहले सीएम बघेल और मंत्री, 4 सितंबर को दिल्ली में पार्टी के हल्ला बोल प्रदर्शन में शामिल होंगे। वहां से लौटने के बाद 6 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक लेंगे। इसके उपरांत 9-10 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेस होगी। इसके लिए 38 बिंदुओं का एजेंडा, सभी कलेक्टर,एसपी को भेजा जा चुका है। यह कांफ्रेस करीब एक वर्ष बाद हो रहा है। इसमें सीएम बघेल इस साल के बजट में घोषित योजनाओं और भेंट- मुलाकात दौरे में की गई घोषणाओं की स्थिति की रिपोर्ट लेंगे।