रायपुर

भाजयुमो के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं पर पुलिस जवानों के साथ मारपीट का जुर्म दर्ज
25-Aug-2022 5:35 PM
भाजयुमो के डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओं पर पुलिस जवानों के साथ मारपीट का जुर्म दर्ज

ऐसे फूटेज देखकर जुर्म दर्ज कर रही पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अगस्त। बुधवार को भाजयुमो के प्रदर्शन के दौरान ओसीएम चौक के पास जगदलपुर के अविनाश श्रीवास्तव, आनंद झा एवं अन्य के विरुद्ध लाठीचार्ज के लिए उकसाते हुए गाली अपशब्दों का प्रयोग, पुलिस से अभद्रता करने एवं धक्का देने पर कोतवाली में अपराध दजऱ् किया गया है।

ओसीएमचौक के पास ही तुषार चोपड़ा एवं अन्य के द्वारा पुलिस से अभद्रता करने, मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने पर कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया है। पंचशील नगर में बैरिकेड के पास शुभम गुप्ता अकलतरा, सोनू सिंह अकलतरा, रवि पांडे जांजगीर चांपा, नरोत्तम गव्हेल मालखरोदा, सुमित पांडे अकलतरा, राजकुमार चंद्रा जांजगीर,गिरधर गोपाल  चंद्राकर मनोज कुमार साहू जय जयपुर, करण कुमार यादव अकलतरा, सुनील सिंह  अकलतरा एवं अन्य के द्वारा तोडफ़ोड़, अभद्रता, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस अधिकारियों को चोट कारित करने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दर्ज किया गया है। शहीद भगत सिंह चौक पर निखिल सिंह राठौर  भानूप्रतापपुर ,राज कमल राठौर  सक्ती ,सतनाम सिंह  रायगढ़, सूरज शर्मा  रायगढ़ ,मयूरेश केसरवानी सारंगढ़  ,आलोक पटेल  डभरा चंद्रपुर एवं अन्य के द्वारा तोडफ़ोड़ करने, संपत्ति को नुक़सान पहुंचाने, पुलिस कर्मचारियों को धक्का देने, शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाने, पुलिस कर्मचारियों को चोट पहुंचाने पर थाना सिविल लाईंस में अपराध दजऱ् किया गया है।

वीडियो के आधार पर कुछ अन्य नामों की भी पहचान की जा रही है इन्होंने प्रदर्शन के अतिरिक्त विधि विरुद्ध कार्य किया है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं का कहना है कि पुलिस जवानों ने भी उनके साथ मारपीट की। उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज कराया जाएगा।


अन्य पोस्ट