रायपुर

भाजपा गुमराह कर रही, कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता देने से मुकरी - आप
25-Aug-2022 5:34 PM
भाजपा गुमराह कर रही, कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता देने से मुकरी - आप

रायपुर, 25 अगस्त। आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर ने मीडिया से चर्चा में  कहा कि भाजपा -कांग्रेस  छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ छल कर रही हैं, चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने  गांव गांव जाकर युवाओं को 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। और आज कांग्रेस के नेता बेरोजगारी भत्ता को लेकर बयान देते हैं कि उन्होंने युवाओं को 2500 देने का कोई वादा ही नहीं किया था। तोड़ेकर ने कहा कि वादा करने के बाद एक मंत्री का ऐसा बयान दुर्भाग्य जनक है। काँग्रेस ने चुनाव के पूर्व तो वादा कर दिया लेकिन जब बेरोजगारी भत्ता देने की बारी आई तो प्रदेश के युवाओं को धोखा दिया है।  कांग्रेस सरकार ने न तो प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया है न ही बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं।  रोजगार कार्यालय में लगभग 20 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं इसके अलावा लाखों ऐसे युवा हैं जिनका रोजगार कार्यालय में पंजीयन नहीं है।


अन्य पोस्ट