रायपुर

कर्मियों की हड़ताल से दफ्तरों में काम ठप 103 संगठन मांग रहे डीए, एचआरए
24-Aug-2022 6:43 PM
कर्मियों की हड़ताल से दफ्तरों में काम ठप 103 संगठन मांग रहे डीए, एचआरए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का अनिश्चितकालीन आंदोलन हड़ताल के तीसरे दिन सफल रहा। और  अनेक जिलों में तेजी आई है।  तीसरे दिन सहकारिता कर्मचारी संघ भी हड़ताल में शामिल हो गया है। इन्हें मिलाकर कुल 103 संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सभी शासकीय विभागों में काम काज ठप है?। आज फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने पलारी, बलौदा बाजार में कर्मचारियों की सभा ली।

प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ संरक्षक विजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी व न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष युद्धेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया है कि आंदोलन के तीसरे दिन भी सप्रे शाला मैदान से न्यायिक कर्मचारियों ने रैली निकालकर धरना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निरंतर आंदोलन की सफलता एवं कर्मचारियों में बढ़ते आक्रोश के कारण पूरे प्रदेश में आंदोलन सफल है। सरकार एवं विरोधी कर्मचारी नेता यद्यपि निरंतर दुष्प्रचार में शामिल हैं, किंतु प्रदेश का कर्मचारी अपने मान सम्मान स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं करेगा।

आज के आंदोलन में महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय सचिव नरेश वाढेर, सीएल दुबे, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा, विश्वनाथ ध्रुव, राकेश शर्मा, श्री देशपांडे, विमल चंद्र कुंडू  प्रदीप उपाध्याय, ज्ञानेश झा, पीतांबर पटेल, सुनील जरौलिया, आकाश त्रिपाठी, हर्षवर्धन झा, प्रकाश ठाकुर, सुनील शर्मा,आदि ने आंदोलन को  संबोधित किया। शहर में चारों तरफ बैरिकेट्स एवं रुकावट के बाद भी  धरना स्थल पर राजधानी में सभी कर्मचारी डटे रहे।

फर्जी सीडी

पांच दिन की हड़ताल के दौरान विरोधी संगठनों द्वारा बनाए गए सीडी को वायरल करते हुए 25-30 दिन बाद सिविल लाइन थाने में कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल द्वारा विजय कुमार झा के विरुद्ध अपराध दर्ज कराया है। इस पर झा ने प्राथमिकी में फर्जी सीडी बनाने वालों के नामजद नाम से पुलिस अधीक्षक को सप्रमाण शिकायत प्रस्तुत कर जांच की मांग की है।


अन्य पोस्ट