रायपुर
रायपुर, 24 अगस्त। उरला इंडस्ट्रियल एरिया में एक सोमवार को निर्माणाधीन फैक्ट्री से 90 हजार रुपए के लोहे के राड,जंगल चुराने वाले चोरों को माल सहित गिरफ्तार किया गया है। ये लोग मोटर सायकल को माल वाहक बनाकर चोरी के माल की ढुलाई करते थे।
पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर तीन बजे के करीब मेटल पार्क रोड स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री में कंस्ट्रक्शन के लिए रखे लोहे के ऐंगल, प्लेट कटीली तार, कॉलम जाली लेकर कुछ अज्ञात चोर फरार हो गए थे। इन लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल को माल वाहक के डिजाइन किया था। प्रार्थी गंगाधर भट्ट प (उम्र 32) धनलक्ष्मी नगर भनपुरी, भावना किराना स्टोर्स के पास की रिपोर्ट पर धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर किया। रोहित भट्ट ने माल वाहक मोटर सायकल के नंबर नोट कर पुलिस को दी। इस आधार पर उरला पुलिस चोरो तक पहुंची और 02 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ सम्पूर्ण माल, लोहे का एंगल, कटिली तार, कॉलम जाली कीमती करीब नब्बे हजार बरामद करवाया गया। पकड़े गये चोरो से मालवाहक की तरह बनाए गए मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है..जिसमे आम तौर पर चोर ,चोरी का माल ढोने का काम करते थे। दोनों चोर आदतन है उनके तीसरे साथी की तलाश कर रही है ! आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।