रायपुर

गृहमंत्री ने कहा था पुलिस की धमक दिखे, पर चोर-लुटेरों ने किया पलटवार
24-Aug-2022 2:22 PM
गृहमंत्री ने कहा था पुलिस की धमक दिखे, पर चोर-लुटेरों ने किया पलटवार

फाफाडीह में लुटेरे कुत्ते के डर से भागे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त।
राजधानी की कानून व्यवस्था को लेकर  गृहमंत्री की समीक्षा के फैसले लागू भी नहीं हो पाए और चोरों, लूटेरों ने अपनी धमक दिखा दी है।  गृहमंत्री ने सभी अफसरों से कहा था कि पुलिस की धमक दिखनी चाहिए। किंतु यहां पलटवार हो गया। राजधानी के आउटर उरला से लेकर शहर के बीच फाफाडीह में चोर,लूट की वारदातें 24 घंटे में हो गई। वह भी ऐसे समय जब पुलिस भाजपा के हल्ला बोल प्रदर्शन के लिए आ रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओ को रोकने शहर में तगड़ी व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश से दो हजार जवान और  सौ से अधिक पुलिस अफ़सर कल से ही तैनात कर दिए गए थे।

इससे पहले मंगलवार रात  फाफाडीह के सई सुतार गली में 4 हथियार बंद ने लूट  डकैती का प्रयास किया था। लुटेरे पंकज जोशी के घर धमके थे। उन्होंने पंकज और उनकी पत्नी, बेटी को घायल किया, लेकिन घर के पालतु कुत्ते ने एक बड़ी वारदात होने से बचा लिया।  आरोपी भी पकड़ से बाहर है।

एसबीआई सेवा केंद्र से लूट, सिर पर हथौड़ी मारकर आरोपी फरार
 राजधानी के फाफाडीह चौक पर स्थित एसबीआई सेवा केंद्र में लूट की खबर सामने आ रही है। ग्राहक बनकर आये अज्ञात लुटेरे ने सेवा केंद्र संचालक यल्ला प्रकाश पर हथौड़ी से हमला किया। और उसके बाद केंद्र में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। प्रकाश का देवेन्द्र नगर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंज पुलिस लूट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पतासाजी तेज कर दी है।

घटना को लेकर एक वाट्स अप पोस्ट
सब बाहरी लोगों को बिना जांचें परखे रायपुर में बसाया जा रहा है ये सब उसी का परिणाम है। बहुत सारे बाहरी लोग यहां आकर बस गए हैं कौन हैं कहां से आए हैं कोई जांच नहीं होती, दूसरे जगह के अपराधियों के छुपने के लिए जन्नत बना दिया गया है,पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को।
 


अन्य पोस्ट