रायपुर

नशीले एल्प्राजोलम टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार
23-Aug-2022 6:39 PM
नशीले एल्प्राजोलम टेबलेट के साथ एक गिरफ्तार

रायपुर, 23 अगस्त। होटल हाईवे इन के पास नशीली दवाइयां बेचने से पहले ही सिविल लाइंस पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ जीत पात्रा को  गिरफ्तार कर लिया।  उसके कब्जे से 660 नग एल्प्राजोलम टेबलेट जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम मुखबीर द्वारा बताये हुए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ जीत पात्रा पिता धनीराम पात्रा  विद्यानगर, बैरन बाजार, रायपुर निवासी बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे सफेद रंग के कैरी बैग (थैला) की तलाशी लेने पर  660 नग एल्प्राजोलम नशीली टेबलेट मिले।। नशीली टेबलेट रखने के संबंध में जितेन्द्र उर्फ जीत पात्रा से वैध दस्तावेज की मांगा गया परन्तु वह लगातार गुमराह करता रहा। अंतत:  गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सभी टेबलेट्स जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध  किया गया है।


अन्य पोस्ट