रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। भाजयुमो बुधवार को बेरोजगारी भता और नौकरियों की मांग को लेकर सीएम हाऊस घेरगा। इसका नेतृत्व प्रभारी महामंत्री डी पुरंदेश्वरी,मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव करेंगे। इस घेराव और व्हाइट हाऊस के सामने सभा की कलेक्टर ने अनुमति दे दी है। भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा का यह 4 वर्षो में बड़ा प्रदर्शन होगा। जिसमें एक लाख लोग शामिल होंगे। इस भीड़ को सीएम हाऊस पहुंचने से पहले रोकने जिला और पुलिस प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था की है। सीएम हाऊस जाने वाले शहर के 7 रास्तों को बंद कर दिया गया है। इन सभी स्थानों में टीन की बड़ी - बड़ी दीवारे बनाकर घेर दिया गया है। इस प्रदर्शन से निपटने 4 आईपीएस 40 रापु से 61 टीआई समेत 2 हजार जवान तैनात किए गए हैं। वही प्रदेश भर से आ रहे भाजपा - भाजयुमो कार्यकर्ताबों को रोकने प्रदेश भर के रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड टोलनाकों में भी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। वही रात को राजधानी के होटलों,रिजॉर्ट,मैरिज हॉल,धर्मशालाओं में भी सघन जांच की जाएगी।
झूमाझटकी का पूर्वाभ्यास: पुलिस जवानों को मंगलवार से ही उनके ड्यूटी प्वांइट,वाले चौक चौराहों पर तैनात कर दिया गया है। मोतीबाग, प्रेस क्लब के सामने तैनात पुलिस जवानों ने आपस में झूमाझटकी से निपटने को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया।
ये रास्ते बंद रहेंगे
- कोतवाली चौक से फायर ब्रिगेड चौक
- शास्त्री चौक से बंजारी चौक फायर ब्रिगेड चौक महिला थाना चौक
- महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माई चौक कबीर चौक
- शास्त्री चौक से खजाना चौक
- आनंद नगर चौक से एसआरपी चौक
- केनाल रोड पंचशील चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक
- पीडब्ल्यूडी चौक से सर्किट हाउस इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग तक
- ये होंगे वैकल्पिक मार्ग
- शास्त्री चौक से खजाना चौक कलेक्ट्रेट परिसर जाने वाले वाहन चालक शास्त्री चौक से मरही माता चौक खालसा स्कूल, ऑक्सीजन रोड होकर आवागमन करेंगे।
- इसी प्रकार शास्त्री चौक से एस आर पी चौक तेलीबांधा जाने के लिए मरही माता चौक से खालसा स्कूल केनाल चौक होकर भारत माता चौक से चौक एवं तेलीबांधा चौक की और आवागमन कर सकते हैं।
- कालीबाड़ी से शास्त्री चौक रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन चालक केनाल लिंकिंग रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं ।
- सर्किट हाउस एवं कंट्रोल रूम जाने वाले वाहन चालक कटोरा तालाब चौक से पीडब्ल्यूडी चौक कालीमाई तिराहा, एलआईसी टर्निंग से कंट्रोल रूम सर्किट हाउस तक आवागमन कर सकते हैं।