रायपुर
महेंद्र गुप्ता कवर्धा के ने डीईओ, पांडे मंत्रालय पदस्थ
23-Aug-2022 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अगस्त। स्कूल शिक्षा विभाग ने कवर्धा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) का ट्रांसफर कर दिया है। राकेश कुमार पाण्डेय की जगह अब महेंद्र कुमार गुप्ता को डीईओ बनाया गया है। अवर सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी आदेश अनुसार राकेश पाण्डेय को मंत्रालय भवन नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।
दूसरी ओर, रायपुर डीईओ एएन बंजारा से दो प्रभार छीन लिए गए हैं। वे अब स्कूल शिक्षा मंत्री के ओएसडी रहेंगे। पिछले दिनों सीएम ने एक आदेश जारी कर सभी मंत्रियों को अपने पीए और ओएसडी से अतिरिक्त विभागीय प्रभार वापस लेने कहा था। इसी सिलसिले में बंजारा से डीईओ रायपुर और डीपीआई में संयुक्त संचालक का पद वापस ले लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे