रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। अभनपुर पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर तीन कोचियों को गिरफ्तार किया। यह होटल शराब कोचिया के द्वारा संचालित है। इनके कब्जे से 25 हजार की शराब और एक कार जब्त किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अभनपुर- छोटे उरला मोड़ पास स्थित पप्पु मिनी होटल में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। मुखबीर द्वारा बताए हुलिया वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ कर पूछताछ की गई। उन्होंने अपना नाम फैजल खान, आशुतोष सिन्हा एवं नरेन्द्र धृतलहरे निवासी अभनुपर का होना बताया। होटल में तलाशी के दौरान होटल में शराब रखा मिला। तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा होटल के बाहर खड़ी पोलो कार में भी शराब होना बताया । इस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 58 पौवा अंग्रेजी शराब, 81 पौवा देशी शराब, 18 बॉटल बीयर कीमती लगभग 25, हजार , एवं तस्करी में प्रयुक्त बिना नम्बर की पोलो कार (कीमती 4,00,000/-) जुमला कीमती लगभग जप्त किया।