रायपुर
सोनी और तिवारी पत्रकारिता-जनसंचार विवि की कार्यपरिषद में
23-Aug-2022 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 अगस्त। उच्च शिक्षा विभाग ने पत्रकार राजकुमार सोनी और आवेश तिवारी को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता-जनसंचार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में मनोनीत किया हैं। ज्ञात हो कि ठाकरे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद में वहां के अधिनियम के अनुसार दो पत्रकार सदस्यों का मनोनयन किया जाता है, जिनकी कार्य अवधि दो वर्षों की होती है।पूर्व में सुनील कुमार तथा दिवाकर मुक्तिबोध सदस्य थे।उनकी सदस्यता अवधि की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इनका मनोनयन किया है। वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल और धनेंद्र साहू विधानसभा की ओर से कार्य परिषद के विधायक सदस्य हैं। कार्य परिषद किसी भी विश्वविद्यालय की सर्वोच्च संस्था होती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे